Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प. बंगाल के दुर्गापुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मिली लाशें

West Bengal 2

Crime News: दुर्गापुर से अमर देव पासवान की रिपोर्टः पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दुर्गापुर से एक सनसनीखेज मामला (Crime News) सामने आया है। यहां के कुरीलियाडांगा मिलनपल्ली इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों का शव उनके ही घर से बरामद हुए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शव की पहचान जमीन कारोबारी अमित कुमार मंडल, उनकी शिक्षिका पत्नी रूपा कुमारी मंडल, सात साल के बेटे मिमित मंडल और डेढ़ साल की मासूम बेटी निकिता मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चारों शव उनके घर में अलग-अलग स्थानों पर पड़े हुए थे।

घर में अलग-अलग जगहों पर मिले शव

जानकारी के मुताबिक अमित कुमार मंडल का शव पुलिस को उनके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस की ओर से बताया गया है कि अमित के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरा भी काले रंग की पॉलीथिन ढका हुआ मिला है। घटना के वक्त अमित की मां बुला रानी मंडल भी उसी घर मे मौजूद थीं। उनके आलावा अमित की विवाहित बहन वर्षा रानी मंडल और अमित के मामा के बेटा नांटू को भी स्थानीय लोगों ने देखा था।

अमित के ससुराल वालों लगाए ये आरोप

उधर घटना की जानकारी पर अमित के ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अमित मंडल की मां, उनकी बेटी और मामा के बेटे नांटू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि अमित मंडल और उनके पूरे परिवार की हत्या की गई है। ससुराल वालों ने आरोप लगाया है कि परिवार की हत्या में इन्हीं तीनों लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि उनके मोबाइल पर एक फैमिली वाट्सअप ग्रुप है, जिसमें अमित मंडल ने घटना से पहले एक मैसेज छोड़ा है।

सामने आई व्हाट्सएप मैसेज की बात

मैसेज में उन्होने अपनी मौत की बात कही थी। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है की प्रॉपर्टी को लेकर आए दिन उनके घर पर मां और रिश्तेदार क्लेश और झगड़ा कर रहे हैं। ससुराल वालों ने अमित के अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भी आरोप लगाए हैं। वहीं घटना को लेकर इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने व्हाट्सएप मैसेज के साथ-साथ फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घर की जांच कराई है।

सभी बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस

इलाका पुलिस का कहना है कि वह हत्या और आत्महत्या, दोनों बिंदुओं पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। इसके अलावा उन्होंने अमित मंडल की मां बुला मंडल समेत दो को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द मामले की जांच कर खुलासा किया जाएगा। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now