Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पांच राज्यों के चुनाव रिजल्ट आने के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आज का भाव

Published on: 11 March 2022
Petrol Diesel Price Today Petrol Diesel Today Price, Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol Diesel Prices, Petrol Diesel Rates Today,

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देश में पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों का परिणाम आने के बाद शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए राहत की खबर है। रूस और यूक्रेन की बीच जारी युद्ध के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज (11 March) के लिए पेट्रोल और डीजल का भाव जारी कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच देश में पिछले चार महीने से ज्यादा समय से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 127 दिनों से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

आज भी पेट्रोल का दाम जस का तस बना हुआ है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। आपको बता दें कि 03 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल स्थिर हैं।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now