Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 3 की मौत, कई घायल

उत्तर 24 परगना से अमरदेव पासवान की रिपोर्टः पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के महेशतल्ला इलाके में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में पटाखा फैक्ट्री मालिक की 52 वर्षीय पत्नी लिपिका हाती, 22 वर्षीय बेटा शांतनु हाती समेत एक 17 वर्षीय आलो दास बुरी तरह झुलस कर मर गए। वहीं धमाके में कारण कई अन्य लोग घायल हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  राहुल का पीएम मोदी पर तंज, देश को "हम दो, हमारे दो" के सिद्धांत पर चला रहे प्रधानमंत्री

बताया जा रहा है कि जहां फैक्ट्री में धमाका हुआ है वह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है और तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई। महेशतला और बजबज से दमकल की गाड़ियां और पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  अचानक पीएम मोदी नए संसद भवन पहुंचे, दोनों सदनों के निर्माण का किया निरीक्षण, श्रमिकों से भी की बात

अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पटाखों की फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी, इतनी भीड़भाड़ वाली जगह में इस तरह की खतरनाक फैक्ट्री स्थापित करने का कोई प्रावधान नहीं है। पीड़ितों के जले हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now