Prajasatta Side Scroll Menu

पटियाला जेल से रिहा हुए नवजोत सिंह सिद्धू, निकलते ही बोले- ‘देश में आएगी क्रांति’

Road Rage Case: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार शाम पटियाला कोर्ट से रिहा हो गए। सिद्धू को रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट से एक साल के सश्रम कारावास की सजा हुई थी। उन्हें 20 मई 2022 को जेल भेजा गया था। कोर्ट से बाहर निकलकर सिद्धू ने मीडिया में बयान दिया, ‘इस देश में जब भी कोई तानाशाह आया है तो एक क्रांति आई है और इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी।

जेल से बाहर लेने उनके समर्थकों की भीड़ लगी थी

सिद्धू को जेल से बाहर लेने उनके समर्थकों की भीड़ लगी थी। समर्थक ढोल-नगाड़े व बड़ी संख्या में कारें लेकर उन्हें लेकर पहुंचे थे। सिद्धू ने जेल से निकलकर सबसे पहले अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर और सिर झूकाकर उनका इस्तकबाल किया।

जेल से जल्दी रिका होने की यह दो वजहें 

सिद्धू ने अब तक जेल में कोई छुट्टी नहीं ली। वे जेल मैनुअल के हिसाब से एक महीने में चार छुट्टी लेने के हकदार थे। दूसरा उनके अच्छे आचरण को ध्यान में रखते हुए उन्हें समय से पहले रिहा किया गया है। बता दें वैसे सिद्धू की सजा 19 मई को पूरी हो रही थी।

 

इसे भी पढ़ें:  Mission 2024: अब 'भारत न्याय यात्रा' पर निकलेंगे राहुल गांधी, तय होगी 6,200 KM की दूरी

पत्नी ने किया था इमोशन ट्वीट

कानून के विशेषज्ञों की मानें तो एक महीने में सौंप गए कार्य की प्रगति और कैदियों के आचरण के आधार पर 4 से 5 दिन की छूट दी जाती है। इससे पहले उनकी पत्नी ने एक इमोशन ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा बिलकुल सत्य है, नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब के प्रति प्यार किसी भी चीज से बढ़कर रहा है। मैंने गुस्से में आकर उन्हें सबक सिखाने के लिए मौत मांग ली। भगवान की कृपा का इंतजार कर रही थी। यह फेज दो का घातक कैंसर है।

यह है पूरा मामला 

नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में मई में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी। सिद्धू ने 20 मई को कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया था और उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पिछले विधानसभा चुनाव में अपने निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर (पूर्व) से हार गए थे।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे ने एसी कोच का घटाया किराया, जानें पूरी डिटेल

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now