Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला शख्स हुआ बैन

India 1

नई दिल्ली: एयर इंडिया एयरलाइंस ने बुधवार को महिला पर पेशाब करने वाले व्यक्ति पर 30 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया। शख्स ने न्यूयॉर्क से दिल्ली की एक उड़ान में बिजनेस क्लास में यात्रा कर रही एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर पेशाब किया और उसके सामने अपने गुप्तांगों को उजागर किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एयरलाइंस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है जिससे एक यात्री को अत्यधिक परेशानी हुई है। इस मामले में अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और एयर इंडिया ने संज्ञान लिया है।

मामले की जानकारी के बाद विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन से घटना की रिपोर्ट मांगी है। DGCA ने बुधवार को कहा, “हम एयरलाइन से रिपोर्ट मांग रहे हैं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।” दिल्ली जा रहा था।

बता दें कि 26 नवंबर, 2022 को एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में एक महिला सह-यात्री पर नशे में धुत एक पुरुष यात्री ने पेशाब कर दिया। एयर इंडिया ने 26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बुजुर्ग महिला ने इस बारे में केबिन क्रू को बताया, इसके बावजूद उस शख्स को पकड़ा नहीं गया और वो आसानी से एयरपोर्ट से चला गया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now