Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

पीएम मोदी आज AIIMS गुवाहाटी सहित तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का करेंगे उद्घाटन

World Most Popular Leader: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत विश्व के कई नेताओं को इस लिस्ट में काफी पीछे छोड़ दिया। ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ की ओर से जारी एक सर्वेक्षण में पीएम मोदी 76% रेटिंग मिली है, जबकि मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ एक ग्लोबल डिसिजन इंटेलिजेंस फर्म है। इस कंपनी का काम ग्लोबल लेबल पर डेटा इंटेलीजेंस का है। मॉर्निंग कंसल्ट को सबसे तेज ग्रोथ करने वाली टेक्नोलॉजी बेस्ड कंपनी माना जाता है। यहां शीर्ष 10 सबसे लोकप्रिय विश्व नेताओं की लिस्ट है।

नरेंद्र मोदी (भारत)76%
एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर (मैक्सिको)61%
एंथोनी अल्बनीज (ऑस्ट्रेलिया)55%
एलन बेर्सेट (स्वीट्जरलैंड)53%
लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा (ब्राजील)49%
जियोर्जिया मेलोनी (इटली)49%
जो बाइडेन (अमेरिका)41%
अलेक्जेंडर डी क्रू (बेल्जियम)39%
जस्टिन ट्रूडो (कनाडा)39%
पेड्रो सांचेज (स्पेन)38%

 

22 से 28 मार्च 2023 तक जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित है रेटिंग

वेबसाइट ने कहा कि नवीनतम रेटिंग 22-28 मार्च 2023 तक एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित हैं। रेटिंग प्रत्येक देश में एडल्ट निवासियों की सात-दिवसीय औसत पर आधारित होती है, जिसमें सैंपल साइज देश के अनुसार अलग-अलग होता है। 5 मार्च को संगठन की ओर से शेयर किए गए अपने पिछले सर्वेक्षण में पीएम मोदी ने 78% रेटिंग के साथ अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा था।

मॉर्निंग कंसल्ट ने रविवार को सूची जारी की। फर्म ने कहा कि वह वैश्विक स्तर पर प्रतिदिन लगभग 20,000 साक्षात्कार लेती है। बताया गया कि संयुक्त राज्य अमेरिका में औसत साइज लगभग 45,000 है। अन्य देशों में सैंपल साइज लगभग 500-5,000 के बीच होता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now