Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी ने ITU सेंटर का किया उद्घाटन, बोले-भारत ने 120 दिनों में 125 से अधिक शहरों में 5जी कनेक्शन शुरू किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विज्ञान भवन में एक प्रोग्राम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में नए इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन के एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए, दूरसंचार प्रौद्योगिकी केवल शक्ति का एक तरीका नहीं है, बल्कि सशक्त बनाने का एक मिशन है। भारत ने 120 दिनों के भीतर 125 से अधिक शहरों में 5जी कनेक्शन शुरू किए। भारत आने वाले वर्षों में 100 5G लैब स्थापित करेगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हर महीने 800 करोड़ से अधिक यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान किए जाते हैं। प्रतिदिन 7 करोड़ से अधिक ई-प्रमाणीकरण होता है। Direct Benefit Transfer के माध्यम से नागरिकों के बैंक खातों में सीधे 28 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्थानांतरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत 100 करोड़ मोबाइल फोन के साथ दुनिया में सबसे अधिक संपर्क सुविधा वाला लोकतंत्र है।

और पढ़िए – 

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा, ‘जनधन, आधार और मोबाइल की संयुक्त ताकत दुनिया के लिए एक केस स्टडी है। आज भारत में डिजिटल प्रौद्योगिकी सार्वभौमिक है और उस तक हर किसी की पहुंच है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 6जी विजन डॉक्यूमेंट के बारे में बताएंगे और 6जी R&D टेस्ट बेड को लॉन्च करेंगे।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now