Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पिता बोले- पढ़ो, 9 साल की बेटी ने दी जान

Instagram Queen Sucide Case

Insta Queen Suicide Case: तमिलनाडु के पेरियाकुप्पम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 9 साल की बच्ची प्रतीक्षा ने मामूली बात पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता के उसे पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था, जिसके बाद बच्ची ने गुस्से में ये कदम उठाया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि 9 साल की बच्ची प्रतीक्षा वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थी, इसलिए पड़ोसी उसे ‘इंस्टा क्वीन’ कहकर बुलाते थे। प्रतीक्षा के पिता कृष्णमूर्ति ने अपनी बेटी को घर के बाहर खेलते देखा था। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी से पढ़ाई के लिए कहा था और घर की चाभी दे दी।

पेट्रोल भराने के बाद लौटे पिता तो अंदर से बंद मिला घर

जानकारी के मुताबिक, कृष्णमूर्ति अपने लौटे तो घर अंदर से बंद पाया। उन्होंने अपनी बेटी से दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन प्रतीक्षा ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद कृष्णमूर्ति पीछे की खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए तो उन्होंने अपनी बेटी को फंदे पर झूलता पाया। वे तुरंत प्रतीक्षा को लेकर अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पिछले साल दिसंबर में भी हुई थी ऐसी घटना

ऐसी ही एक घटना दिसंबर माह में भी हुई थी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 10 साल के लड़के ने मोबाइल गेम खेलने से मना करने पर आत्महत्या कर ली। मां के नाराज होने के कारण बच्चे ने यह कदम उठाया।

घटना लखनऊ के थाना हुसैनगंज के चितवापुर इलाके की थी। इस मामले में 40 वर्षीय पीड़िता माता कोमल पति की मौत के बाद से अपने बेटे आरुष (10) और बेटी विदिशा (12) के साथ माहेरी में रह रही थी।

परिजनों के मुताबिक आरुष कुछ दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। वह दिन भर घर में बैठा मोबाइल गेम खेलता रहता था। यह बात उन्हें कई बार समझाई गई। लेकिन उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। घटना वाले दिन इसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे पीटा था। उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। इससे नाराज होकर लड़के ने आत्महत्या कर ली और अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर ली।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now