Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

PM मोदी फिर मिला NCP चीफ का साथ, पूछा- बेरोजगारी, महंगाई के बीच डिग्री राजनीतिक मुद्दा होनी चाहिए?

PM Modi Degree Row

PM Modi Degree Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को एक बार फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार का साथ मिला है। शरद पवार ने कहा है कि जब हम बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और महंगाई का सामना कर रहे हैं तो क्या देश में किसी की शैक्षणिक डिग्री राजनीतिक मुद्दा होनी चाहिए? आज धर्म और जाति के नाम पर लोगों में भेद पैदा किया जा रहा है। महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद हो गई हैं। इन मुद्दों पर चर्चा जरूरी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, कुछ दिनों से दिल्ली के मुख्यमंत्री औऱ आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल समेत उनकी पार्टी के कई नेता पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता और उनकी डिग्री पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को महाराष्ट्र के नासिक में एनसीपी चीफ से जब पीएम मोदी की डिग्री वाले मामले को लेकर उनकी राय जानने की कोशिश की गई तो उल्टा पवार ने ही पत्रकारों से पूछा कि PM की डिग्री राजनीतिक मुद्दा है?

शरद पवार के इस बयान को विपक्ष में शामिल आम आदमी पार्टी के उस मुहिम को झटका माना जा रहा है जिसे उन्होंने एक दिन पहले यानी रविवार को शुरू किया है। बता दें कि AAP ने ‘डिग्री दिखाओ कैंपेन’ शुरू किया है। इससे पहले पवार ने अडाणी मामले पर JPC की मांग दरकिनार करते हुए कहा था कि जेपीसी की मांग के बजाए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली जांच ज्यादा सही होगी, क्योंकि जेपीसी में 21 में 15 सदस्य सत्ता पक्ष के होंगे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी पिछले कुछ दिनों से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहती आई है कि देश का प्रधानमंत्री पढ़ा लिखा होना चाहिए। केजरीवाल तो इस मामले को लेकर गुजरात हाईकोर्ट तक चले गए थे। मामले को लेकर कोर्ट ने उनपर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका था।

दिल्ली के एलजी बोले- IIT से डिग्री के बाद भी लोग अनपढ़

उधर, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पीएम मोदी के डिग्री को लेकर उठाए गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) ने कुछ समय पहले विधानसभा में कहा था कि देश का पीएम पढ़ा लिखा होना चाहिए।

एलजी ने कहा कि मैं यह कहना चाहूंगा कि किसी को अपनी डिग्री पर घमंड नहीं होना चाहिए, क्योंकि डिग्रियां तो पढ़ाई के खर्च की रसीद होती है। एजुकेशन वही है जो आपका ज्ञान और आपका व्यवहार को दर्शाए। एलजी ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग IIT से डिग्री लेने के बावजूद अशिक्षित रह जाते हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now