Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

PNB घोटाला : नीरव मोदी का करीबी सुभाष शंकर इजिप्ट से गिरफ्तार, मुंबई लेकर आई CBI

PNB घोटाला : नीरव मोदी का करीबी सुभाष शंकर इजिप्ट से गिरफ्तार, मुंबई लेकर आई CBI

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में सीबीआई (CBI) को बड़ी कामयाबी मिली है। सीबीआई ने भगोड़ा हीरा व्यापारी और पीएनबी घोटाले के मास्टरमाइंड नीरव मोदी के करीबी सुभाष शंकर को इजिप्ट से गिरफ्तार कर मुंबई ले आई है। सुभाष शंकर को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सुभाष शंकर के खिलाफ 2018 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और सुभाष शंकर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। फिलहाल नीरव मोदी लंदन की जेल में बंद हैं। यह नीरव मोदी की कंपनी FIREstar में DGM फाइनेंस के पद पर था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सुभाष पर चार्जशीट के मुताबिक गवाह को धमकाने का भी आरोप है। जांच एजेंसियों को लंब समय से इसकी तलाश थी। इसके खिलाफ 2 चार्जशीट दाखिल की गयी थी। एक मुख्य चार्जशीट और दूसरा सप्लीमेंट्री चार्जशीट। शुभाष शंकर को काहिरा से मुंबई लाया गया है।

पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले में सुभाष शंकर भी आरोपी है। सुभाष शंकर परब 2018 में नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के साथ भारत से भाग गया था। बता दें कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पीएनबी से धोखाधड़ी करके क्रेडिट सुविधा हासिल करके 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप हैं। घोटाला सामने आने के बाद ये लोग देश छोड़कर भागने ने में कामयाब रहे थे।
–न्यूज़ 24–

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now