Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Port Blair Airport पर एलायंस एयर का पायलट को IFA ने हिरासत में लिया

Alliance Air

Port Blair Airport: इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर तस्वीरें क्लिक करने के लिए एलायंस एयर पायलट को शुक्रवार को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि एलायंस एयर का पायलट एयरपोर्ट पर वीडियो बना रहा था और फोटोज क्लिक कर रहा था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट नेवी एयरफ़ील्ड है। पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर तस्वीरें क्लिक करने और वीडियो बनाते पाए जाने के बाद भारतीय वायु सेना ने एलायंस एयर के एक पायलट को कुछ घंटों के लिए हिरासत में ले लिया।

पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे ने एक ट्वीट में कहा, “पोर्टब्लेयर हवाई अड्डा सलाह देता है कि पैसेंजर्स तस्वीरें लेते समय अधिक सतर्क रहें क्योंकि पोर्टब्लेयर हवाई अड्डा नेवी एयरफ़ील्ड है।” इस बीच एलायंस एयर ने एक बयान जारी कर पायलट के खिलाफ की गई कार्रवाई का जिक्र किया है।

बयान में कहा गया है कि एलायंस एयर के लिए सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसी घटनाओं को एलायंस एयर गंभीरता से देखता है। उक्त पायलट को जांच लंबित रहने तक डी-रोस्ट कर दिया गया है। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाइयां हो रही हैं।

whatsapp image 2023 01

“हम यह दोहराना चाहेंगे कि एलायंस एयर एक एयरलाइन के रूप में निर्धारित प्रक्रियाओं/नीतियों का पालन करती है। बोर्ड पर अपने सम्मानित अतिथियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।”

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now