Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- युवती से रेप नहीं

Delhi Sultanpuri Accident 1

Delhi Sultanpuri Accident: दिल्ली के सुल्तानपुरी हादसे में नया खुलासा हुआ है। युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके साथ रेप नहीं हुआ था, हालांकि युवती के पूरे शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। बता दें कि युवती की मां ने मामले को निर्भया कांड जैसा बताते हुए न्याय की मांग की थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या कहा गया?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

1 जनवरी को एक कार ने स्कूटी सवार युवती टक्कर मार दी थी जिसके बाद उसका शरीर कार के नीचे फंस गया था। इसके बाद कार सवार करीब 13 किलोमीटर तक युवती के शव को घसीटते रहे थे। मंगलवार को युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि युवती के यौन शोषण के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

इस बीच, पुलिस ने पाया है कि घटना की रात युवती के साथ उसकी सहेली भी स्कूटी पर सवार थी। बलेनो कार से टक्कर के बाद उसे मामूली चोट लगी और वह घर चली गई।

युवती की मां ने लगाया था ये आरोप

स्कूटी सवार मृत युवती की मां उन लोगों में शामिल थी, जिन्हें शक था कि यह सिर्फ हादसे का मामला नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, यौन उत्पीड़न से इनकार करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) से एक और पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।

बता दें कि आरोपी दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पांचों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दीपक पेशे से ड्राइव है। अमित उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड का काम करता है, कृष्ण कनॉट प्लेस में काम करता है, मिथुन नरैना में नाई का काम करता है और मित्तल सुल्तानपुरी में फूड डीलर का काम करता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now