Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रधानमंत्री मोदी आज भोपाल के दौरे पर, प्रदेश को मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, सेना के संयुक्त कमांडर कॉन्फ्रेंस भी करेंगे शिरकत

हिमाचल और उत्तराखंड में औद्योगिक विकास योजना, 2017 के अंतर्गत अतिरिक्त धन की आवश्यकता को मंजूरी

PM Narendra Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के दौरे पर हैं। वे यहां साढ़े 9 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी भोपाल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। इसके अलावा तीनों सेनाओं के संयुक्त कमांडर सम्मेलन में शामिल होंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस कॉन्फ्रेंस में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के चीफ मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी भोपाल में करीब छह घंटे रहेंगे।

जानिए पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी शनिवार सुबह 9:25 बजे भोपाल पहुंच जाएंगे। वे सबसे पहले भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में शिरकत करेंगे। ये सम्मेलन 30 मार्च को शुरू हुआ था। एक अप्रैल को समाप्त हो रहा है। सम्मेलन के दौरान सशस्त्र बलों की आत्मनिर्भरता पर बल दिया गया है।

इसके बाद करीब सवा तीन बजे प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह प्रदेश की पहली और देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन है। इसका झांसी, ग्वालिया और आगरा में दो मिनट का स्टॉपेज होगा। पहले दिन 216 स्टूडेंटस को सफर करने का मौका मिलेगा। पीएम बच्चों से संवाद भी करेंगे। वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली तक जाएगी।

पीएम मोदी की सुरक्षा में तीन हजार से जवान मुस्तैद

पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। 25 से ज्यादा आईपीएस अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, तीन हजार जवानों को भी अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। डीआईजी लेवल के दो अफसर भी पीएम की सुरक्षा में हैं। भोपाल को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now