Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे करगिल, जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे करगिल, जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देशभर में दिवाली का उत्साह जोरों पर है और लोग अपने-अपने तरीके से इस पावन पर्व को मना रहे हैं। वहीं हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना दिवाली देश की सुरक्षा में सहरद पर मुस्तैद जवानों के साथ मनाएंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी सुबह-सुबह करगिल पहुंच गए। इस मौके पर पीएम मोदी ने एक बार फिर जोर देकर कहा है कि उनका परिवार सेना के जवान हैं, उन्हें उनके साथ दिवाली मनाना अच्छा लगता है।

पीएम ने जवानों का दिवाली का मतलब बताते हुए कहा कि असल में दिवाली का सार ही ये है कि आतंक का अंत हो और फिर उसका उत्सव मनाया जाए करगिल युद्ध के दौरान भी सेना ने इसी तरह से आतंक के फन को कुचल दिया था। एक दिव्य जीत दिलाई थी। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी राष्ट्र खुद को तभी सुरक्षित कह सकता है जब उसके बॉर्डर सुरक्षित हों, जब उसकी अर्थव्यवस्था सशक्त हो और जब गरीबों को अपना खुद का घर मिले, हर सुविधा मिले।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रधानमंत्री ने इस बात का भी जिक्र किया कि हाल ही में ISRO ने ब्रॉडबेंड का विस्तार करते हुए एक साथ 36 सैटेलाइट स्पेस में छोड़े। पिछले आठ सालों में देश की अर्थव्यवस्था भी 10वें पायदान से पांचवें स्थान पर आ गई है। ये सफलताएं सभी को गर्व करने का मौका देती है। सेना के जवान भी खुश होते हैं। पीएम ने अपने संबोधन में इस बात पर भी जोर दिया पिछले कुछ सालों में सेना में सुधार के लिए कई रीफॉर्म किए गए हैं। फिर चाहे वो बेहतर तालमेल के लिए सीडीएस बनाना रहा होसंबोधन में इस बात पर भी जोर दिया पिछले कुछ सालों में सेना में सुधार के लिए कई रीफॉर्म किए गए हैं. फिर चाहे वो बेहतर तालमेल के लिए सीडीएस बनाना रहा हो। या फिर बॉर्डर पर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना हो।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तभी से वो सैनिकों से साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 2014 में सियाचिन पहुंचे थे। 2016 में वो हिमाचल प्रदेश के चांगो गांव में दिवाली मनाने पहुंचे थे। इसके बाद 2017 में वो जम्मू-कश्मीर के गुरेज वैली में जवानों के साथ दिवाली मनाया था। इसके बाद 2018 में दिवाली मनाने के लिए वो उत्तराखंड के हरसिल पहुंचे। फिर साल 2019 में दोबारा पीएम बनने के बाद वो दिवाली मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के राजौरी पहुंचे। इसी तरह उन्होंने 2020 की दिवाली लोंगेवाला पोस्ट पर तैनात जवानों के साथ मनाई। पिछले साल यानी इसके बाद 2021 में उन्होंने दिवाली का पावन त्योहार नौशेरा में मनाया था। सेना के जवानों के संग दिवाली मनाने के दौरान उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि जवान मां भारती के सुरक्षा कवच हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now