Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM Modi Telangana Visit

PM Modi Telangana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस का निरीक्षण किया और स्कूली बच्चों से बातचीत की। बता दें कि वंदे भारत के परिचालन से सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच यात्रा का समय लगभग साढ़े तीन घंटे कम हो जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रधानमंत्री 720 करोड़ रुपए की लागत से सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और अन्य प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 11,300 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से निकलकर प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12.15 बजे हैदराबाद के परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बीबीनगर AIIMS का शिलान्यास करेंगे। साथ ही पांच नेशनल हाईवे की भी सौगात देंगे।

तेलंगाना में 90 दिनों में दूसरी वंदे भारत ट्रेन

हैदराबाद और तिरुपति को जोड़ने वाली सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस 90 दिनों से भी कम समय में तेलंगाना से शुरू की जाने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। ट्रेन के परिचालन से हैदराबाद-तिरुपति के बीच की यात्रा का समय करीब साढ़े तीन घंटे कम हो जाएगा।

दोपहर तीन बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे चेन्नई

तेलंगाना के बाद पीएम मोदी दोपहर 3 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुचेंगे। जहां वे न्यू टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री रामकृष्ण मठ की 125 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेंगे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now