Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजौरी में हुए आतंकी हमले के बाद अलर्ट पर सेना, मेंढर में चलाया तलाशी अभियान

पंकज शर्मा, जम्मू: रजौरी में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे जम्मू संभाग में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए सुरक्षा बल हर एक उस इलाके में चौकसी बरते हुए हैं जो इलाके सीमावर्ती हैं तथा दूर दराज के गांव हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी विंग की ओर से पुंछ के मेंढर सब डिविजन में तमाम दूरदराज के इलाकों में जहां पर अल्पसंख्यक लोगों के घर हैं उनके घरों में जा कर उन का हाल जाना और आस पास के इलाको में सर्च किए।

सेना ने चलाई तलाशी अभियान 

सुरक्षाबलों की और से लगातार विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया वहीं उसके साथ दूरदराज के रहने वाले लोगों को यह आश्वस्त किया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस हमेशा आपके साथ है आप हमारा संपर्क नंबर रखें यदि आपको किसी किस्म की भी कोई परेशानी होती है या कोई संदिग्ध देखते हैं तो तुरंत हमें संपर्क करें।

राजौरी की घटना से लोगों में गुस्सा

ज्ञात रहे कि कल जो आतंकियों ने राजौरी के डांगरी इलाके में एक बहुत बड़ी घटना को अंजाम दिया था जिसमें 4 लोग मारे गए थे और 6 लोग गंभीर रूप से घायल थे जबकि आज सोमवार सुबह 10:00 बजे उसी घर में एक आईडी विस्फोट हुआ जिसमें 2 बच्चों ने अपनी जान गवाई जिसके बाद लगातार जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन बड़े पैमाने पर चला रहे हैं।

वर्दी में थे आतंकी

आतंकियों ने राजौरी के डांगरी गांव में 3 घरों को निशाना बनाया एक घर में जब आतंकी पहुंचे तो वहां पर दो पुरुषों की हत्या की। शिशुपाल प्रीतमलाल, शिशु पाल की पत्नी ने बताया की आतंकी सेना की वर्दी में थे और एक सिविल में था। हत्या करने से पहले आतंकियों ने पहचान पत्र मांगा था। उपराज्यपाल आज इस पीड़ित महिला के घर पर पहुंचे हैं और आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा जल्द ही उनको उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now