Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रक्षा मंत्री राजनाथ की टिप्पणी को लेकर आप नेता का पलटवार, पंजाब छोड़ मणिपुर दिल्ली की चिंता करे

Published on: 25 June 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ की टिप्पणी को लेकर आप नेता का पलटवार, पंजाब छोड़ मणिपुर दिल्ली की चिंता करे

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को चंडीगढ़ में कहा था कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। कानून-व्यवस्था संभालने की पहल करना सरकार का मुख्य काम है, लेकिन यह सरकार विफल रही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी को लेकर आप ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पंजाब के बारे में चिंतित हैं, लेकिन मणिपुर की स्थिति से पूरी तरह बेखबर हैं।

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद सीमावर्ती राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया है। चड्ढा ने कहा, मुझे लगता है कि राजनाथ सिंह को पंजाब के बारे में गलत जानकारी मिली है। पंजाब में भगवंत मान सरकार के तहत कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है।

चड्ढा ने कहा, पंजाब में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पिछले कुछ दशकों की तुलना में काफी बेहतर है। आप सांसद चड्ढा ने कहा, मैं रक्षा मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वह देखें कि मणिपुर जल रहा है, लाखों लोग बेघर हैं और हजारों लोग मारे गए हैं। इसलिए अन्य राज्यों की ओर इशारा करने से पहले इसकी (हिंसा) जिम्मेदारी लें।

राजनाथ सिंह पर हमला बोलते हुए चड्ढा ने दिल्ली में हाल की हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली में कानून-व्यवस्था और पुलिस, केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है। यहां हर दिन हत्या, बलात्कार और डकैती होती है। दिल्ली में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। बता दें कि पिछले कुछ समय से दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा और आप के नेता जुबानी जंग कर रहे हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now