Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रामनवमी पर बंगाल के कोने-कोने से निकली शोभायात्रा

West Bengal News 2

कोलकाता से अमरदेव पासवान की रिपोर्टः पश्चिम बंगाल के कोने-कोने से रामनवमी के मौके पर बहुत ही धूम-धाम से शोभायात्रा निकाली गई। पश्चिम बंगाल रामनवमी के मौके पर काफी संवेदनशील राज्य रहा है। इस बार भी प्रशासन ने रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था को कंट्रोल करने के इंतजाम किए हैं।

बैंड-बाजे के साथ जय श्री राम के नारों के बीच श्री राम के भक्त शोभायात्रा मे शामिल हुए हैं, तो वहीं हावड़ा मे अस्त्र और शस्त्र के साथ भाजपा ने रामनवमी के मौके पर विशाल शोभायात्रा निकाली है। हम बताते चलें की हावड़ा मे तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा भी आज विशाल शोभायात्रा निकाली जानी है। वहीं हिन्दू जागरण मंच ने पूरे पश्चिम बंगाल में 400 से ऊपर शोभा यात्रा निकालने का आह्वान किया है, साथ ही एक हजार से ऊपर पूजा का आयोजन भी करवा रही है।

इसे भी पढ़ें:  ISRO PSLV C62 Mission: रास्ता भटकने से PSLV-C62 मिशन असफल, ISRO और भारत को बड़ा झटका

सीएम ने दी चेतावनी

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने कल खुले मंच से यह चेतावनी देते हुए कहा कि श्री राम के नाम पर रैली तुम भी निकालो हम भी निकालेंगे पर अभी रोजा रमजान का समय चल रहा है इस बीच मुस्लिम एरिया में अगर किसी तरह का हमला होता है या फिर किसी तरह की अप्रिय घटना घटती है तो हम उन पर कानूनी कारवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  "पैलेट गन का ऑर्डर किसने दिया?" जंतर-मंतर हिंसा पर राहुल गांधी का गृह मंत्री पर हमला, पूछे ये तीखे सवाल!

हावड़ा में बीजेपी ने निकाली शोभायात्रा

राम नवमी पर बंगाल के हावड़ा में भव्य़ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें लोग हाथों में हथियार लेकर निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कोलकाता में भी शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बीजेपी नेता राहुल सिन्हा शामिल हुए थे। इसके अलावा बंगाल के अन्य इलाकों में राम नवमी के मौके पर शोभा यात्रा का निकाली गई है।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now