Prajasatta Side Scroll Menu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रोशनी के त्योहार दिवाली की शुभकामनाएं दी है। देश के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश भर के लोगों को चाहिए कि वे ज्ञान के दीप का उपयोग करके जरूरतमंदों के जीवन को रोशन करें। उन्होंने कहा कि मैं देश के सभी लोगों की खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।


उन्होंने लिखा,‘सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।’

इसे भी पढ़ें:  सीएम नीतीश कुमार देंगे इफ्तार पार्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार 24 अक्टूबर को दिवाली के अवसर पर ट्वीट किया, ‘दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।’https://twitter.com/narendramodi/status/1584352549867778048

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now