Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से संभावित, हंगामेदार होगा सत्र, उठेंगे धर्मांतरण, कोरोना सहित कई मुद्दे

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। संसद का मानसून सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है, क्योंकि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रमुख विपक्षी दलों ने नरेन्द्र मोदी नीत भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चेबंदी शुरू कर दी है।

प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट किया, “संसद का मानसून सत्र, 2023 आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। ” उन्‍होंने कहा, “मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं। ”

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। इनमें यूसीसी भी शामिल हो सकता है। इस पर पूरे देश की नजर हैं। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने यूसीसी की वकालत की थी। पूरे देश में यूसीसी को लेकर राजनीति गर्म है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now