Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

संसद में पार्टी सांसदों का प्रदर्शन, बंगाल में ममता का धरना

TMC Attacks On Center: ‘लोकतंत्र बचाओ’ मुद्दे और केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस दिल्ली से लेकर कोलकाता तक केंद्र सरकार पर हमलावर है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद बुधवार सुबह 10 बजे संसद में अंबेडकर प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन करेंगे, तो वहीं  जो पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी कोलकाता में दो दिवसीय धरने पर बैठेंगी।

जानकारी के मुताबिक, टीएमसी सांसद आज ‘लोकतंत्र, संघवाद और संसद बचाओ’ के मुद्दे पर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे, जबकि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के लिए धन का वितरण नहीं करने और केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कोलकाता में अंबेडकर प्रतिमा के पास धरना देंगी। बता दें कि टीएमसी ने राहुल गांधी से जुड़े फैसलों पर कांग्रेस का समर्थन किया है। 27 मार्च को संसद भवन में कांग्रेस की बैठक में टीएमसी सांसद शामिल हुए थे।।

इसे भी पढ़ें:  IIT Madras के पीएचडी छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भाजपा की आलोचक रही है टीएमसी

टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा की आलोचक रही हैं। अब उन्होंने राहुल गांधी का समर्थन किया है। टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा था कि पीएम मोदी के नए भारत में विपक्षी नेता भाजपा के निशाने पर हैं।

इसे भी पढ़ें:  Calling Name Display Service: TRAI ने लिया बड़ा फैसला, अब अनजान कॉल से मिलेगा छुटकारा!

ममता ने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले भाजपा नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया गया है, जबकि विपक्षी नेताओं को उनके भाषणों के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक में भाग लेने के टीएमसी के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि जो कोई भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आता है, उसका स्वागत है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now