Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ससंद के बजट सत्र का आज 7वां दिन

Parliament Budget Session 4

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 7वां दिन है। अडानी समूह के मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों द्वारा नारेबाजी करने के बाद दोनों सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इन सबके बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दोपहर 1 बजे और राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने 11.30 बजे अपने-अपने चेम्बर में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है।

राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान और अडाणी मामले विपक्ष की जेपीसी की मांग को लेकर दूसरे चरण में अब तक एक भी दिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी है।

इसे भी पढ़ें:  तमिलनाडु के मंत्री ने DMK कार्यकर्ता पर फेंका पत्थर

इससे पहले सोमवार को भी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर चली। इससे पहले 13 मार्च को बजट के दूसरे चरण का सत्र शुरू हुआ था। सदन शुक्रवार तक लगभग स्थगित ही रहा। विपक्ष ने अडाणी-हिंडनगर्ब मामले पर JPC की मांग की। वहीं, सरकार ने राहुल गांधी के बयान पर माफी की मांग को लेकर हंगामा किया।

राहुल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

इस बीच राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र लिख सदन में बोलने की अनुमति मांगी। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि उन्हें ब्रिटेन में दिए उनके बयान को लेकर सदन में अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर कहा था कि वह सदन में बोलना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Ayodhya Ram Mandir Case: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद, 13 जुलाई को होगी सुनवाई

बता दें कि राहुल के लंदन में दिए बयानों पर भाजपा उनसे लगातार माफी की मांग कर रही है। इस पर राहुल पार्लियामेंट की विदेशी मामलों की कंसल्टेटिव कमेटी के सामने कह चुके हैं कि उन्होंने भारत का अपमान नहीं किया है।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now