Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीरम इंस्टिट्यूट के CEO अदार पूनावाला बोले- अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना की स्थिति बेहतर

Adar Poonawalla

Adar Poonawalla: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने रविवार को कोविड महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य कर्मियों ने देश में महामारी से निपटने में बड़े पैमाने पर योगदान दिया है। SII के CEO ने भारती सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, पुणे के उद्घाटन समारोह में ये बातें कही।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा, “आज हर कोई भारत की ओर देख रहा है, हमारा कोविड प्रबंधन इसका एक प्रमुख कारण है। यह सब सरकार, स्वास्थ्य कर्मियों और वायरस को काबू करने के एक साझा लक्ष्य के कारण संभव हुआ है।” पूनावाला ने कहा, “मैं पूरी दुनिया में रहा हूं, लेकिन भारत में कोविड की स्थिति कहीं और से बेहतर है।”

सीरम इंस्टिट्यूट की फडणवीस ने तारीफ की

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, “हमने सीरम इंस्टीट्यूट टीम के किए गए काम देखा है और दुनिया ने भी देखा है कि भारत कितना ताकतवर है। हमें इस नेतृत्व और टीम पर गर्व है!”

फडणवीस ने पोस्ट किया, “अदार पूनावाला हम हमेशा थैंक यू कहना चाहते थे। पूरा देश थैंक यू कहना चाहता था। इसलिए, पूरे देश की ओर से हम कहते हैं, ‘हमें बचाने के लिए थैंक यू’!”

मनसुख मंडाविया ने जनता से की अपील

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जनता से कहा कि वे वैश्विक स्तर पर चल रहे कोविड उछाल के बीच घबराएं नहीं बल्कि सतर्क रहें और केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार सतर्क है और महामारी से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि जब कोविड के नए केस और नए वैरिएंट सामने आएंगे, नागरिकों को अनावश्यक रूप से चिंतित नहीं होना चाहिए और घबराहट से बचने के लिए केवल सरकारी स्रोतों द्वारा शेयर की गई जानकारी पर विश्वास करना चाहिए।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now