Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्कूल के सामने छात्रा को पांच युवकों ने घेरा, फिर बारी-बारी से किया दुष्कर्म; पूरी कहानी जानकर कांप जाएगी रूह

Victim Student

Tamil Nadu Crime News: तमिलनाडु के कांचीपुरम में गुरुवार को बेंगलुरु-पुदुचेरी हाईवे के पास एक कॉलेज छात्रा के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने दोस्त के साथ गुरुवार की रात करीब 7 बजे एक निजी स्कूल के पास बातचीत कर रही थी। इस दौरान पांच लोगों के एक गिरोह ने उन्हें घेर लिया और चाकू की नोंक पर पीड़िता के दोस्त को धमकी दी। फिर उन्होंने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें:  CM बोम्मई को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जान से मारने और दफनाने की भी धमकी दी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वारदात का विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने और दफनाने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद दोनों किसी तरह घटनास्थल से भाग निकले और रिश्तेदारों के पास पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को फिलहाल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र में ‘शिवसेना’ विवाद: शरद पवार बोले- ‘मोदी को भ्रम है कि सत्ता उनके हाथ में ही रहेगी’

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि रोशनी न होने के कारण वह किसी को पहचान नहीं पाई, लेकिन आरोपियों के बातचीत में बार-बार सभी विमल का नाम ले रहे थे। पुलिस ने इस जानकारी के बाद जांच पड़ताल शुरू की।

जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने आरोपी विमल को विपाडू गांव में ढूंढ निकाला और भागने की कोशिश करने पर उसे घेर लिया। विमल के माध्यम से, तमिलनाडु पुलिस ने अन्य चार को ढूंढ निकाला, जिनकी पहचान मणिकंदन, शिवकुमार, विग्नेश और थेनारासु के रूप में हुई है। सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  National News: डबल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा इस खतरनाक बीमारी का खतरा..!
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now