Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्कूटी सवार महिला के पीछे पड़े कुत्ते, हुआ दर्दनाक हादसा

Viral Video 4

Viral Video: ओडिशा के बेरहामपुर शहर में आवारा कुत्तों के हमले के बाद भाग रही महिला की स्कूटी हादसे की शिकार हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी पर एक बच्चा और दो महिलाएं सवार थीं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुत्ते के पीछे भागने और स्कूटी के कार से टकराने का पूरा मामला घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्कूटी चला रही है। स्कूटी चला रही महिला के आगे एक बच्चा खड़ा है जबकि एक अन्य महिला पीछे बैठी है। स्कूटी से आ रही महिला को आवारा कुत्ते दौड़ाने लगते हैं।

इस दौरान महिला बचने के लिए पीछे देखने लगती है जबकि स्कूटी अपनी रफ्तार में चलती रहती है। तभी आगे खड़ी एक कार से स्कूटी की टक्कर हो जाती है और दोनों महिलाएं सड़क पर गिर जाती हैं। घटना में महिला और बच्चे दोनों को चोटें आई हैं।

वीडियो में, महिलाओं और बच्चे को उठते हुए देखा जा सकता है और एक आवारा कुत्ता जो स्कूटर के गिरने के बाद उसके नीचे आ गया, वह भी भाग गया। बाकी कुत्तों को भी घटना के बाद भागते देखा जा सकता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now