Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर मिला विस्फोटक मिलने के बाद सेना ने की इलाके की घेराबंदी

Published on: 31 July 2023
श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर मिला विस्फोटक मिलने के बाद सेना ने की इलाके की घेराबंदी

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर ज़ंगम फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक विस्फोटक पाया गया। विस्फोटक पाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों को सड़क पर यातायात रोकना पड़ा। साथ ही बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और विस्फोटक वस्तु को निष्क्रिय कर दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, बम के मिलने के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक, पट्टन इलाके में ज़ंगम फ्लाईओवर पर एक संदिग्ध वस्तु पाई गई, जिसके IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) होने का पता चला। सीआरपीएफ अधिकारियों की ओर से पुलिस को सूचित करने के तुरंत बाद, सेना की 29 आरआर के साथ उनकी टीमें मौके पर पहुंचीं और बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

भारतीय सेना की ओर से बताया गया कि बारामूला में श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद पुलिस, 29आरआर और सीआरपीएफ की एक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद वस्तु का पता लगाने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जांच करने पर पता चला कि यह एक IED था जिसे बिना किसी नुकसान के ब्लास्ट कर दिया गया और यातायात बहाल कर दिया गया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now