Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रीनगर हवाई अड्डे के नजदीक उड़ानों को इस चीज से है खतरा, जानें पूरा मामला

Srinagar Airport File Photo

बडगाम: श्रीनगर हवाई अड्डे के आसपास चल रहे ईंट भट्ठों से उड़ानों को खतरा है। इन ईंट भट्ठों से निकलने वाले काले धुएं से उड़ान संचालन में परेशानी हो रही है। इस बारे में श्रीनगर के वायु सेना स्टेशन अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखा है।

धुंए से फ्लाइटों के आवाजाही में परेशानी होती है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पत्र में कहा गया है कि यह ईंट भट्ठे अवैध रूप से बनाए गए हैं। इन भट्टों के संचालन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संबंधी नियमों की अवहेलना की जा रही है। इनसे फ्लाइटों के आवाजाही में परेशानी होती है। ऐसे में इन्हें बंद करवाया जाए। इनसे अनहोनी होने का खतरा बना हुआ है।

पर्यावरण प्रभाव पड़ता है

जानकारी के मुताबिक कश्मीर संभागीय आयुक्त को 21 मार्च को यह पत्र लिखा गया। पत्र में कहा है कि वायु सेना स्टेशन, श्रीनगर के आसपास ईंट भट्टों से बड़ी मात्रा में धुआं और महीन कणों का उत्सर्जन हो रहा है। इस धुएं से उड़ानों के संचालन और पर्यावरण प्रभाव पड़ता है।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now