Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच जजों की SC में बहाली की अनुसंशा भेजी.. हिमाचल के रहने वाले चीफ जस्टिस संजय करोल का भी नाम

N4516684301670956796118fc707f52cece079d150b05d5c99e4c22d7039a6cb56fe76c63401821a6ec8a41

सुप्रीम कोर्ट ने बहाली के लिए पांच जजों के नाम की सिफारिश कोलेजियम के जरिए की है। इसकी अनुशंसा केंद्र सरकार को भेज दी गई है। न्यायमूर्ति संजय करोल अभी पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।

न्यायमूर्ति करोल हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में गरली गांव, तहसील देहरा गोपीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से कानून में डिग्री हासिल की थी। वर्ष 1986 में एक वकील के रूप में नामांकित हुए। वह 1998 से 2003 तक हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता रहे। उन्हें वर्ष 1999 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया।

इसके बाद 8 मार्च 2007 को हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 25 अप्रैल 2017 को हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया और 5 अक्तूबर 2018 तक इसी पद पर कार्य किया। उसके बाद 9 नवंबर 2018 को त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए।
फिर वहां से पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका ट्रांसफर हुआ

इसे भी पढ़ें:  Air India CEO Search: कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे के बाद टाटा समूह ने शुरू की नए उत्तराधिकारी की तलाश

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now