Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टकराने वाले थे Air India और Nepal Airlines के विमान, टला बड़ा हादसा

New Delhi: एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान आसमान में टकराने से बाल-बाल बचे। नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAAN) का कहना है कि यह एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की लापरवाही के चलते हुआ है। दोनों विमान आसमान में बेहद नजदीक आ गए थे। विमान के वार्निंग सिस्टम ने दोनों पायलटों को सतर्क किया, जिससे बड़ा हादसा टला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अथॉरिटी के प्रवक्ता जगन्नाथ निरौला ने बताया कि इस लापरवाही के लिए तीन एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को पद से हटा दिया गया है।

दिल्ली से काठमांडू जा रहा था एयर इंडिया का विमान

ये पूरी घटना शुक्रवार की है। शुक्रवार सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहे नेपाल एयरलाइंस के एयरबस ए-320 विमान और नई दिल्ली से काठमांडू आ रहे एयर इंडिया के विमान करीब आए थे।

निरौला ने कहा कि एयर इंडिया का विमान 19,000 फुट से नीचे उतर रहा था जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी स्थान पर 15,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

कंट्रोलर ने नहीं किया पायलट को अलर्ट

प्रवक्ता ने कहा कि रडार पर जैसे ही इसकी वॉर्निंग मिली, नेपाल एयरलाइंस के पायलट ने अपना विमान आसमान में 7,000 फीट नीचे उतरा। यह सबकुछ कंट्रोलर की लापरवाही के चलते हुआ। उन्होंने बताया कि अथॉरिटर ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। बता दें कि इस मामले में अभी एयर इंडिया की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now