Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तेलंगाना SSC पेपर लीक केस आखिर क्या है? जानें

Telangana Politics2 1

Paper Leak Case: तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार को पेपर लीक मामले में 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। करीमनगर के सांसद को पुलिस की एक टीम ने मंगलवार की आधी रात को उनके आवास से उठाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदी संजय को CrPC की धारा 151 के तहत अरेस्ट किया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

FIR के मुताबिक, तेलंगाना भाजपा चीफ पर आरोप है कि सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) 10वीं पेपर लीक की घटना के बाद उन्होंने छात्रों को KCR सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाया। साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी प्रदर्शन के लिए भड़काया। आरोप है कि संजय ने एग्जाम सेंटर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं को धरना के लिए उकसाया, ताकि आगामी परीक्षाएं न हो पाए।

वारंगल के पुलिस कमिश्नर रंगनाथ क्या बोले?

तेलंगाना भाजपा चीफ के खिलाफ की गई शिकायत में ये कहा गया कि बंदी संजय कुमार के भड़काने और उकसाने वाले कृत्यों की वजह से छात्रों का मनोबल गिर सकता है। उनके बर्ताव से राज्यभर में होने वाली परीक्षाएं प्रभावित होंगी, जिससे छात्रों के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा। वारंगल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि संजय कुमार के खिलाफ IPC की धारा 420, 120बी, मालप्रैक्टिस की धारा 5 और CrPC की धारा 154 और 157 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अब जानते हैं, पेपर लीक केस आखिर क्या है?

दरअसल, विकराबाद और कमलापुर में 10वीं के पेपर लीक का मामला आया था। FIR के मुताबिक, कमलापुर में कुछ अज्ञात लोगों ने एग्जाम सेंटर के बाहर छात्रों से क्वेश्चन पेपर लिया और मोबाइल से उसकी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वहीं, विकराबाद में भी 10वीं के एग्जाम के शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही तेलुगू भाषा के पेपर की फोटो ली और उसे किसी दूसरे को भेज दिया, ताकि चीटिंग के लिए जवाब तैयार किया जा सके।

मामला सामने आने के बाद सरकार ने क्या किया?

पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। एसएससी के अलावा पीएससी के पेपर लीक का मामला सामने आया था, जिसकी जांच एसआईटी को सौंप दी गई है। पेपर लीक के मामलों में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बंदी संजय की गिरफ्तारी के बाद चढ़ा राजनीतिक पारा

तेलंगाना भाजपा के प्रमुख बंदी संजय कुमार की गिरफ्तारी के बाद राज्या का सियासी पारा भी चढ़ गया है। भाजपा के कार्यकर्ता गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बंदी संजय कुमार की गिरफ्तारी को ‘अलोकतांत्रिक’ बताया है।

भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने कहा कि तेलंगाना पुलिस ने बंदी संजय कुमार को सेकंडरी स्कूल पेपर लीक में शामिल होने के झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ये केसीआर के लिए सही नहीं होगा।

भाजपा के राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण ने दावा किया कि KCR सरकार कई घोटालों में फंसी है, इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए अवैध तरीके से संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर संजय कुमार को रिहा नहीं किया जाता है तो राज्यभर में आंदोलन चलाया जाएगा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now