Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ठंड का कोहराम, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Cold Wave News

Weather Today: पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड के साथ-साथ शीतलहर अपने प्रचंड रुप में है और हर दिन ये नए रिकॉर्ड बना रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक लोगों को इससे राहत मिलने के आसार नहीं है। एमआईडी के पूर्वानुमान के मुातबिक 8 जनवरी को उत्तर-पश्चिम के तमाम राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही पंजाब, हरियाणा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों घना कोहरा का कहर बरकरार रहने के आसार है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गौरतलब है कि नए साल के पहले दिन से देश के पूरे मैदानी इलाके में कड़के की ठंड पर रह है। वहीं पहाड़ों पर कई जगहों पर बर्फाबारी के साथ-साथ बारिश भी हो रही है। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। मौसम विभाग केमुताबिक अफगानिस्तान के पास बने एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बर्फबारी के साथ-साथ बारिश होने के आसार है।

वहीं उत्तराखंड में आज से मौसम मौसम एकबार फिर करवट लेने वाला है। यहां के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज से अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी के साथ वर्षा होने की संभावना है। जबकि निचले इलाकों कई जगहों पर बादल छाये रह सकते हैं। केदारनाथ धाम का तापमान माइनस दो डिग्री के आसपास है।

 

दिल्ली एनसीआर में भी ठंड हालात बेहत खराब हैं। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इससे पहले 7 जनवरी शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो न सिर्फ इस सीजन का बल्कि 2014 के बाद से जनवरी में सबसे कम न्यूनतम है।

भारतीय मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक भीषण शीत लहर चलने की संभावना है। मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं के कारण कई राज्यों में अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी साथ ही पारा और भी लुढ़क सकता है। यानी देश के मैदानी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

गलन भरी शीत लहर के बीच धुंध और कोहरे ने भी लोगों को मुश्किलों में डाल रखा है। कोहरे के कारण आज भी कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। जिससे आम जन-जीवन के साथ-साथ यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की मार सबसे ज्यादा यातायात पड़ पर रहा है। रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कोहरे की मारी लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। ट्रेनें भी लेट हो रही है तो हर दिन कई ट्रेनें रद्द भी हो रही है। इससे मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लो विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से कई उड़ानें लेट से उड़ान भर रही है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बर्फबारी के साथ-साथ वर्षा होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर और पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने से आसार हैं। जबकी भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा जारी रह सकता है, हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में इसकी तीव्रता कम होने के आसार हैं।

 

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now