Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तीन मंजिला इमारत ढही, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत

Andhra Pradesh

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बुधवार आधी रात एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता पुत्री शामिल हैं। वे बिहार के रहने वाले थे। परिवार ने हादसे के कुछ घंटे पहले ही बेटी का बर्थडे मनाया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस हादसे में छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच जारी है।

रात डेढ़ बजे हुआ हादसा

यह हादसा विशाखापट्टनम में समाहरणालय के पास रामजोगी पेटा में हुआ। यहां एक तीन मंजिला इमरात बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे ढह गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। साथ ही राहत बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने मलबे से लोगों को निकाला

इमारत गिरने के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और छह लोगों को मलबे से निकालने में कामयाब रहे।

बचाव अधिकारियों के मुताबिक हादसे के वक्त इमारत में आठ लोग मौजूद थे। मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ, पुलिस और दमकल कर्मियों ने मलबे से तीन शव निकाले हैं।

इनकी गई हादसे में जान

मृतकों की शिनाख्त एस. दुर्गाप्रसाद (17), एस. अंजलि (10) और छोटू (27) के रूप में हुई है। घायलों को केजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

दो दशक पुरानी थी इमारत

स्थानीय लोगों ने कहा कि इमारत लगभग दो दशक पुरानी थी। हादसे के कुछ ही घंटे पहले इमारत में रहने वालों ने मृतक अंजलि का जन्मदिन मनाया था।

विशाखापट्टनम के सीपी श्रीकांत ने बताया कि आधी रात घर गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छह लोगों को बचाया है। जबकि तीन ने दम तोड़ दिया। जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे की ये रही वजह

सीपी श्रीकांत ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बगल की जमीन को नींव के लिए खोदा जा रहा था। जिससे इस मकान की नींव कमजोर हो गई थी। बुधवार को जमीन में बोरवेल खुदवाया जा रहा था। केस दर्ज कर लिया गया है।

दिल्ली के रोहिणी में ढही इमारत

बुधवार रात दिल्ली के रोहिणी में खाली इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। इमरात ढहने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now