Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

त्योहारी सीजन में अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों बढ़े दाम

अमूल दूध

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
त्योहारी सीजन के बीच अमूल ब्रांड ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बढ़ी कीमतें सिर्फ गुजरात में लागू नहीं होंगी। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अमूल के फुल क्रीम दूध की कीमत 61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एमडी आरएस सोढ़ी ने एक बयान में कहा, “अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration


उन्होंने कहा कि डेयरी फैट की कीमतों में तेजी की मांग के बीच दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया गया है। मदर डेयरी ने भी खरीद लागत में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

इससे पहले इस साल मार्च और अगस्त में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। अमूल के गोल्ड, शक्ति और ताजा दूध ब्रांडों की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की गई थी।

बता दें कि जानवरों में लंपी वायरस के चलते राजस्थान, गुजरात, पंजाब जैसे राज्यों में दूध उत्पादन और वितरण में करीब 50 प्रतिशत की कमी आई है। भैंसों, गायों और बैलों को प्रभावित करने वाला लंपी वायरस उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों सहित 15 राज्यों में फैल गया है। इस बीमारी से भारत में पहले ही लगभग 1 लाख मवेशियों की मौत हो चुकी है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now