Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में दो गुटों में झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Una Heavy Police Force Deployed In Area After Clash

ऊना से भूपेंद्र सिंह की रिपोर्टःगिर सोमनाथ जिले के ऊना कस्बे में शनिवार को रामनवमी पर लोगों को भड़काने और अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने वाले एक कथित नफरत भरे भाषण के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस द्वारा शनिवार को दोनों समुदायों के सदस्यों को शांत करने के प्रयास विफल रहे और इसके बजाय कस्बे के कुछ इलाकों में पथराव हुआ।

दरअसल रामनवमी के अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया था जिसमे काजल हिंदुस्तानी नाम की महिला द्वारा मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित बयान दिए गए थे जिसके बाद ऊना में माहौल खराब हुआ और काजल हिंदुस्तानी के बयान को लेकर बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर आ गए और उनके बयान काे लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

इसे भी पढ़ें:  Sabse Bada Sawal, 21 March 2023: मेहुल चौकसी में किसकी चूक?

मीटिंग में बाद हुआ पथराव

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए दोनों समुदायों के नेताओं ने शांति स्थापित करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद शाम को फिर एक बार सर्किट हाउस में दोनों समुदाय के सामाजिक और राजनीतिक नेताओं ने शांति स्थापित करने के लिए मीटिंग की।

इसे भी पढ़ें:  Karnataka: पीएम मोदी बोले- 'आज कांग्रेस अध्यक्ष की कर्मभूमि में बजा BJP का डंका, ये शुभ संकेत'

हालांकि मीटिंग के कुछ घंटों बाद ही शाम को ऊना शहर कुंभारवाडा इलाके में दो गुट आमने-सामने आ गए और उसके बाद भारी पथराव भी हुआ। मामले में बड़ी तादाद में संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।

एसपी बोले – कार्रवाई करेंगे

इस पूरे मामले को लेकर एसपी पाल शेषमा ने बताया कि काजल हिंदुस्तानी के बयान के बाद मामला गरमाया था हालांकि इसके बाद शांति समिति की मीटिंग करके इलाके में शांति स्थापित करने का प्रयास किया गया। हमारी ओर से मुस्लिम समुदाय के लोगों को यह भी कहा गया है कि यदि आप एफआईआर दर्ज कराना चाहते हैं तो काजल हिंदुस्तानी के खिलाफ मामला दर्ज करवा सकते है हम कार्यवाही करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Digital Arrest Scam पर सरकार सख्त, निपटने के लिए उठाया ये बढ़ा कदम..!
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now