Prajasatta Side Scroll Menu

उत्तर प्रदेश में सपा लोकसभा चुनाव ’24’ में कितनी जीतेगी सीट? चाचा-भतीजा कन्फ्यूज!, बताए अलग-अलग आंकड़े

UP News

UP News: अगले साल 2024 में होने वाले आम चुनाव (Loksabha Election) को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है। कांग्रेस जहां अडानी मुद्दे पर भाजपा को घेर रही है, वहीं भाजपा राहुल गांधी पर लंदन में देश को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीयता के मुद्दे पर उन्हें घेर रही है।

इससे इतर समाजवादी पार्टी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर देश में एक नया मोर्चा तैयार करना शुरु किया है। उनका मकसद पीएम नरेंद्र मोदी को हटाना है। फिलहाल नतीजे 2024 के चुनाव पर छोड़ देते हैं।

अभी एक सवाल अहम है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा कितनी सीट जीतेगी? इसके जवाब को लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और विधायक शिवपाल यादव के बीच कन्फ्यूजन है। दोनों ने अलग-अलग आंकड़े बताए हैं। आप भी पढ़िए और समझिए…

इसे भी पढ़ें:  गर्भ में पल रहे बच्चे के ‘अंगूर’ जैसे हार्ट का ऑपरेशन, महज 90 सेकेंड में दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने किया कमाल

अखिलेश ने कहा- 80 में से 80 सीट जीतेंगे

UP News, Loksabha Election 2024, Akhilesh Yadav, Shivpal Yadav
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यूपी की सभी 80 सीट जीतने का दावा किया था।

शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव ने नए मोर्चा के पीएम चेहरे को लेकर सवाल पर कहा कि विषय यह नहीं है कि कौन सामने होगा, विषय यह है कि भाजपा जो देश को बर्बाद कर रही है, उसे हटाना बड़ा विषय है। यह पद (पीएम) बड़ा है, हम सब एक साथ बैठेंगे और इस पर बाद में चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम यूपी में 80 की 80 सीटें जीतने का लक्ष्य बना रहे हैं। हम भाजपा को हराने के लिए दीदी (ममता बनर्जी) के साथ हैं।

शिवपाल बोले- यूपी में 50 सीटें जीतने की तैयारी

UP News, Loksabha Election 2024, Akhilesh Yadav, Shivpal Yadav
शिवपाल यादव ये बयान शनिवार को कोलकाता में दिया।

शनिवार को सपा कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता में हुई। बैठक के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि बैठक में 2024 के चुनाव पर मंथन हुआ है। 2024 में उत्तर प्रदेश से हम कम से कम 50 सीटें जीतेंगे। मीटिंग में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अच्छी बात हुई है। संगठन को मजबूत करने और यूपी में 50 सीट जीतने की तैयारी हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  4 साल में 13 हजार से छात्रों ने की आत्महत्या, अब UGC ने जारी की ये गाइडलाइन

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now