Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वाशिम में औरंगजेब की तस्वीर लेकर डांस का मामला

Aurangzeb Photos

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम में मुगल बादशाह औरंगजेब और टीपू सुल्तान की फोटो के साथ डांस करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगरुलपीर इंस्पेक्टर का कहना है, “1 जनवरी को दादा हयात कलंदर के उर्स के दौरान कुछ युवकों ने औरंगजेब की तस्वीरों के साथ डांस किया और नारेबाजी की।”

और पढ़िए –

महाराष्ट्र पुलिस ने औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीरों के साथ डांस करते हुए देखे गए आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के वाशिम जिले में लोगों का एक समूह सड़क पर आ गया और  मुगल राजाओं की तस्वीरों के साथ डांस करने लगा।

इसे भी पढ़ें:  Sabarimala Temple Case Supreme Court: क्या धार्मिक परंपराएं अंधविश्वास हैं? सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारों पर दिया बड़ा बयान

और पढ़िए –

डांस का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू समूहों की ओर से विरोध दर्ज कराया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, औरंगज़ेब की तस्वीर के साथ डांस करने वाले एक समूह के विरोध में हिंदू समूह ने औरंगज़ेब के पुतले जलाए।

बता दें कि मंगरूलपीर में पिछले कई सालों से सालाना उर्स के मौके पर संदल का आयोजन होता रहा है। पुलिस ने शनिवार को ऊर्स के लिए केवल दो ‘डीजे’ की अनुमति दी थी। हालांकि, अनुमति से अलग 21 डीजे बजाए जाने की सूचना है।

इसे भी पढ़ें:  सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर अभी भी सस्पेंस बरक़रार

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now