Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Vice President Election: चुनाव प्रक्रिया शुरू, उपराष्ट्रपति पद के लिए जल्द जारी होगा नॉटिफिकेशन.!

Published on: 23 July 2025
Election Commission Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू, जल्द जारी होगा नॉटिफिकेशन

Vice President Election: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद से ही नए उपराष्ट्रपति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। बता दें कि दो दिन पहले ही 21 जुलाई की रात को उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं, बीते दिन उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया। धनखड़ ने अपना पद छोड़ने के पीछे स्वास्थ्य कारण बताए। अब इलेक्शन कमीशन उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराएगा।

Vice President Election
Vice President Election: चुनाव प्रक्रिया शुरू, उपराष्ट्रपति पद के लिए जल्द जारी होगा नॉटिफिकेशन.!

आज इलेक्शन कमीशन ने चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भी अपडेट दे दिया है। EC ने बताया कि इसको लेकर पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोग ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि ‘चुनाव आयोग पहले ही 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां शुरू कर चुका है।

इसके बाद अब जल्द ही इससे जुड़ी अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली जाएंगी और इस पद के लिए चुनाव कब कराया जाएगा इसका ऐलान कर दिया जाएगा। EC ने कहा कि ‘चुनाव आयोग को अनुच्छेद 324 के तहत भारत के उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव कराने का अधिकार है।’

इलेक्शन कमीशन ने बताया कि राज्यसभा और लोकसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों के नाम, रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के नामों को फाइनलाइज करना। इसके अलावा सभी पूर्व उपराष्ट्रपतियों के चुनावों का बैकग्राउंड तैयार करने का काम किया जा चुका है।

Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now