Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विक्रमादित्य समेत 7 मंत्री कैबिनेट में शामिल

MLA Vikramaditya Singh 1

Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज शिमला में संपन्न हुआ। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वीरभद्र सिंह के बेटे समेत 7 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिन सात विधायकों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई है उनमें डॉक्टर धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं।

11 दिसंबर से CM और डिप्टी CM संभाल रहे कामकाज

बता दें कि दिसंबर में विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को जीत मिली थी। इसके बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम के रूप में मुकेश अग्निहोत्री ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद से दोनों नेता आज तक कामकाज देख रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश सरकार पहली कैबिनेट बैठक के बाद जल्द ही राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी। 12 नवंबर के विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का वादा किया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now