Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Fatehgarh Sahib Bus Accident: फतेहगढ़ साहिब सड़क हादसा, आनंदपुर साहिब से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल

Punjab Road Accident News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बैसाखी पर माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटने से मची चीख-पुकार, गंभीर रूप से घायल यात्री अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।
Fatehgarh Sahib Bus Accident: फतेहगढ़ साहिब सड़क हादसा, आनंदपुर साहिब से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल

Fatehgarh Sahib Bus Accident: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार रात बस्सी पठाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोरिंडा-चुन्नी रोड पर स्थित हिम्मतपुरा के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 21 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब के मैन माजरी गांव के निवासी थे। ये सभी श्रद्धालु पावन पर्व बैसाखी के उपलक्ष्य में रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब में माथा टेकने गए थे। अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें:  Dengue Fever के खिलाफ बड़ी सफलता! वैज्ञानिकों ने किया डेंगू के खिलाफ जंग में दवा का पहला ह्यूमन ट्रायल सफल

स्थानीय सूत्रों और पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात करीब 10:00 बजे पेश आई। बताया जा रहा है कि चलते समय बस में अचानक कोई तकनीकी खराबी आ गई। यांत्रिक खराबी के कारण चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर ही पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी 21 घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Punjab Blast: अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों पर CM मान ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, तो DGP ने बताया पाकिस्तान का हाथ

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि तकनीकी खराबी का असली कारण क्या था और क्या बस की फिटनेस में कोई कमी थी।

सड़क दुर्घटनाओं का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भी एक हृदय विदारक हादसा हुआ था। वहां गोविली गांव के रायता पुल के पास एक यात्री वैन और सीमेंट मिक्सर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी, जिसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

इसे भी पढ़ें:  National: कांग्रेस ने अमित शाह के भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया, मैं इसका खंडन करता हूं: किरेन रिजीजू

देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में हर घंटे औसतन 17 लोगों की मौत सड़क हादसों में होती है। साल भर में लगभग 4 लाख दुर्घटनाएं दर्ज की जाती हैं, जो परिवहन सुरक्षा और वाहन रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

Aaj Ki Khabren daily news India latest hindi news news news update today Punjab Police samachar today today news Hindi top headlines today

Join WhatsApp

Join Now