Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सावधान! होटल के बिल में लगा है LPG या Fuel Charge? तुरंत करें ये काम, सरकार ने दी सख्त चेतावनी

Restaurant Bill Rules 2026: क्या आपका रेस्टोरेंट खाने के बिल में अलग से LPG या Fuel Charge जोड़ रहा है? सरकार के मुताबिक यह पूरी तरह अवैध है। जानें कैसे आप National Consumer Helpline (1915) पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।
सावधान! होटल के बिल में लगा है LPG या Fuel Charge? तुरंत करें ये काम, सरकार ने दी सख्त चेतावनी

LPG या Fuel Charge: आजकल के दौर में बाहर खाना खाने का ट्रेंड काफी आम हो गया है, लेकिन क्या आपने कभी अपने खाने के बिल को गौर से देखा है? दरअसल, कई होटल और रेस्टोरेंट अब ग्राहकों की जेब काटने का नया तरीका अपना रहे हैं। वे खाने के बिल में LPG Charge, Fuel Charge या Gas Fee जैसे नाम से अलग से पैसे जोड़ रहे हैं।

अगर आपके बिल में भी ऐसा कुछ दिख रहा है, तो रुक जाइए! सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि इस तरह का कोई भी चार्ज वसूलना पूरी तरह गैर-कानूनी है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय हालात और बढ़ती डिमांड की वजह से गैस की उपलब्धता और कीमत दोनों प्रभावित हुई हैं। इसका असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ने लगा है, खासकर जब आप बाहर खाना खाने जाते हैं।

रेस्टोरेंट आखिर ऐसा क्यों नहीं कर सकते?
नियमों के मुताबिक, खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाली गैस (LPG), बिजली का बिल या स्टाफ की सैलरी, ये सब रेस्टोरेंट के बिजनेस चलाने का हिस्सा हैं। इन सभी खर्चों को वे पहले से ही खाने की कीमतों यानी मेन्यू रेट में शामिल कर लेते हैं। ऐसे में बिल के अंत में अलग से ‘ईंधन शुल्क’ या ‘गैस चार्ज’ जोड़ना ग्राहकों के साथ सीधी धोखाधड़ी है। अक्सर लोग जल्दबाजी में या बिल छोटा होने के कारण ध्यान नहीं देते, जिसका फायदा उठाकर ये रेस्टोरेंट धीरे-धीरे लाखों की अवैध कमाई कर लेते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Mausam: कड़ाके की ठंड का कहर, उत्तर भारत में घना कोहरा, पारा 4°C तक लुढ़का- जानिए राहत कब?

अगर बिल में एक्स्ट्रा चार्ज दिखे तो क्या करें?
अगर आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं और वहां के बिल में आपको LPG या फ्यूल चार्ज लिखा मिले, तो तुरंत उसे हटाने के लिए कहें। यह आपका कानूनी अधिकार है कि आप सिर्फ सही और जायज बिल का ही भुगतान करें। यदि रेस्टोरेंट मैनेजर इसे हटाने से मना करता है या बहस करता है, तो आप चुपचाप पेमेंट करने के बजाय इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Calcutta Stock Exchange News: 117 साल की विरासत को अलविदा कहेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज

शिकायत करने का आसान तरीका
सरकार ने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए कई प्रभावी रास्ते बनाए हैं। आप नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) के नंबर 1915 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, आप ‘NCH’ ऐप या सरकार के e-Jagriti पोर्टल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जागरूक ग्राहक बनकर ही आप इस तरह की ठगी से बच सकते हैं। अगली बार जब भी बाहर खाना खाएं, तो बिल को एक बार जरूर चेक करें ताकि आपकी मेहनत की कमाई गलत हाथों में न जाए।

जागरूक बनें और ठगी से बचें
उल्लेखनीय है कि भारत में उपभोक्ता अधिकार कानून के तहत किसी भी ग्राहक से छुपे हुए या गलत चार्ज नहीं लिए जा सकते। अगर कोई ऐसा करता है, तो यह नियमों का उल्लंघन है और उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसलिए ग्राहक को जागरूक रहना बहुत जरूरी है। आज के समय में छोटी-छोटी चीजों में भी लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। रेस्टोरेंट बिल में LPG चार्ज जोड़ना भी ऐसा ही एक तरीका है, जिससे धीरे-धीरे ग्राहकों से ज्यादा पैसे वसूले जाते हैं। अगर आप थोड़ा ध्यान देंगे और अपने अधिकारों को समझेंगे, तो इस तरह की ठगी से आसानी से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Mausam: कहीं लू का सितम तो कहीं बारिश, जानिए आपके राज्य में मौसम का क्या है हाल
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren daily news India latest hindi news news news update today samachar today today news Hindi top headlines today

Join WhatsApp

Join Now