Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kharar Rape Case: हिमाचल की युवती से खरड़ में दुष्कर्म, आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर की वायरल, आरोपी फरार

Himachal Girl Rape Case: हिमाचल प्रदेश की युवती को झांसा देकर युवक ने बनाए अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश तेज की।
Published on: 11 April 2026
Chamba News Mandi News Kharar Rape Case: हिमाचल की युवती से खरड़ में दुष्कर्म, आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर की वायरल, आरोपी फरार

Kharar Rape Case: पंजाब के खरड़ में हिमाचल प्रदेश की एक 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया, बल्कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा कर दी।

खरड़ सिटी पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी नरेंद्र कुमार के साथ लंबे समय से संपर्क में थी। आरोपी भी मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का निवासी है।

पीड़िता के अनुसार, नरेंद्र उसे बहाने से एक अज्ञात स्थान पर ले गया था। वहां उसने धोखे से युवती की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसी वीडियो के आधार पर आरोपी पीड़िता को लगातार धमकाने और ब्लैकमेल करने लगा।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। अंततः आरोपी ने उन अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने कानून की शरण ली।

खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Aaj Ki Khabrendaily news Indiahamirpur newsHimachal Pradeshlatest hindi newsnewsnews update todayPunjab Policesamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now