Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

शिमला|
देश-प्रदेश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हिमाचल आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार अंग्रेजी शासन काल की तरह लोगों को परेशान करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोगों पर बेतहाशा जीएसटी का भार लादा जा रहा है। देश में बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान हो चुकी है। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन अब सत्ता में आने के बाद लोगों को मंहगाई से प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  भाभी की हत्या करने के बाद फरार अभिषेक ने की खुदकुशी, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के नशे में चूर है। ऐसे में उन्हें आम जनता का दु:ख नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि जीएसटी स्लैब को लगातार बढ़ाने का काम किया जा रहा है। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। जब बीजेपी विपक्ष में होती थी तब 400 रुपए का सिलेंडर होने पर देश भर में प्रदर्शन किए जाते थे, लेकिन आज गैस सिलेंडर के दाम 1100 रुपए के पार हो गए हैं। बावजूद इसके बीजेपी अब इस पर कुछ नहीं बोलती। सुरजीत सिंह ठाकुर ने दावा किया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने लोगों को महंगाई से राहत पहुंचाने की कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें:  शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की पुण्यतथि पर ABVP ने दी श्रद्धांजली

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now