Prajasatta Side Scroll Menu

ब्रेकिंग: शिमला में सवर्ण आयोग को लेकर हिसंक प्रदर्शन के बाद रूमित ठाकुर समेत 3 गिरफ्तार

सवर्ण आयोग के गठन की मांग के बीच रूमित ठाकुर ने देवभूमि नाम से पार्टी बनाने का किया ऐलान

शिमला।
हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग को कानूनी मान्यता देने की मांग को लेकर शिमला में हुए उग्र आंदोलन में हिंसा और बवाल के आरोप में पुलिस ने देवभूमि क्षत्रिय संगठन की लीड करने वाले रूमित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। रूमित के अलावा, पुलिस ने उनके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी मुताबिक तीनों की गिरफ्तारी शोघी के पास एक होटल से हुई है। तीनों बुधवार को आंदोलन के बाद होटल में ठहरे हुए थे। शिमला की एसपी मनिका भुटूगंरू ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है आरोपितों को बालूगंज थाना में रखा गया है। दोपहर तक इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इन पर दो अलग अलग मामले दर्ज किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिमला में बिजली पोल पर काम करते वक्त पैर फिसलने से गिरा कर्मचारी,अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 341, 353, 332, 307 आईपीसी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा 147, 148, 149, 341, 188 आईपीसी भी लगाई है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी मामला दर्ज किया है।

बता दें कि सवर्ण आयोग को कानूनी रूप देने की मांग को लेकर बीते कल शिमला में प्रदर्शन में एएसपी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। संगठन के सदस्यों ने प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए तैनात की गई टीम पर जानलेवा हमला किया। जिसमे पथराव और लाठी डंडों का इस्तेमाल किया भी किया गया। वहीं खबर यह भी है कि कुछ स्थानीय लोगों के वाहनों को भी संगठन के प्रदर्शनकारियों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कोटखाई स्कूल के आदित्य और टिया ने जिला स्तरीय साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now