Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दुःखद! रामपुर में सतलुज नदी को धारा में बह गए दो मासूम, सर्च अभियान जारी

दुःखद! रामपुर में सतलुज नदी को धारा में बह गए दो मासूम, सर्च अभियान जारी

प्रजासत्ता।
शिमला जिला के रामपुर बुशहर में वीरवार देर शाम दो मासूम बच्चे सतलुज की तेज धारा में बह जाने का दु:खद मामला सामने आया है। लापता बच्चों में 14 वर्षीय मानव शर्मा पुत्र स्व हरीश कुमार गांव हरी कुफरी पांगणा जिला मंडी और 14 वर्षीय ही अंशुल मिष्टु पुत्र स्व वीरेंद्र गॉव थेडा बाल्टीधार तकलेच शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार खनेरी के समीप सतलुज किनारे खेल रहे दोनों बच्चे पानी मे खेलने के लिए जूते कपड़े उतारकर उतरे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और दोनों को मौत के आगोश में ले लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम करीब 7:45 बजे फोन पर पुलिस को सूचना मिली कि खनेरी में दो बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे जो अब लापता हैं। इस पर पुलिस की टीम तुरन्त मौके पर पहुंची और तलाश में जुट गई।

इसे भी पढ़ें:  DA Notification HP : कर्मचारियों के खुशखबरी , सुक्खू सरकार ने जारी की 4% महँगाई भत्ते की अधिसूचना

हादसे की जानकारी मिलने के बाद रामपुर बुशहर एसडीएम और डीएसपी भी स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर बुशहर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि सतलुज नदी किनारे घटनास्थल से बच्चों के कपड़े और जूते मिले हैं जिसकी पहचान के आधार पर माना जा रहा है कि दोनों बच्चे पानी मे खेलते हुए तेज धारा में बह गए हैं।

बता दें कि देर शाम से ही पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान जारी है जो खबर लिखे जाने तक भी जारी है लेकिन अभी तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चों के परिजन, पुलिस, एनडीआरएफ की टीम सहित स्थानीय लोग भी बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं

इसे भी पढ़ें:  शिमला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो ट्रक चालकों पर आरोप
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now