Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एनी डेस्क ऐप से 1.53 लाख की ठगी के मामले में आरोपी झारखंड से किया गिरफ्तार

Published on: 11 March 2022
एनी डेस्क ऐप से 1.53 लाख की ठगी के मामले में आरोपी झारखंड से किया गिरफ्तार

शिमला।
पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने शिमला के व्यक्ति से एनी डेस्क ऐप डाउनलोड करवाकर 1.53 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर सेल शिमला ने अपराधी को जामतारा, झारखंड से गिरफ्तार किया है ।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पानी का बिल जमा करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की जिसमे समस्या आने पर गूगल से कस्टमर केअर का नंबर सर्च कर कॉल की जिसमे शातिर ने उससे पेमेंट क्लियर करने के लिए Any desk ऐप डाउनलोड करवाई जिसके बाद उसके बैंक खाते से 1.53 लाख रुपए निकाल लिए । उक्त शिकायत पर थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 59/22 अधीन धारा 420 भा0द0सं0 के तहत मामला दर्ज कर अरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गयी।

जिस पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ओर कॉल डिटेल के आधार पर जामतारा, झारखंड में दबिश दे कर आरोपी को उक्त केस में (60 हज़ार कैश, डेबिट कार्ड व मोबाइल फोन के साथ) गिरफ्तार किया है। उक्त अभियोग में IT Act भी जोड़ा जा रहा है। मामले में अन्वेषण जारी है।

पुलिस ने जनसाधारण से अनुरोध किया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने मोबाइल में कोई भी ऐप डाउनलोड न करे और न ही इस प्रकार की कोई जानकारी किसी के साथ सांझा करें तथा इस तरह के ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहें।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now