Prajasatta Side Scroll Menu

मुख्‍यमंत्री ने राजभवन पहुंचकर राज्‍यपाल को लगाया रंग, ओकओवर भी होली के रंग में रंगा, देखिए तस्‍वीरें

होली पर्व के पावन अवसर पर आज राजभवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राजभवन में राज्यपाल को बधाई दी और इस मौके पर उन्होंने हर्बल होली भी खेली। पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, राज्य सरकार के अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राज्यपाल को होली मनाते हुए बधाई दी। इससे पूर्व, राज्यपाल ने राजभवन में कर्मचारियों के साथ भी यह उत्सव मनाया।

शिमला|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अपने सरकारी आवास ओक ओवर में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शिमला शहर के प्रमुख नागरिकों के साथ होली मनाई। रंगों के इस त्योहार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को इस त्योहार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कामना की कि यह रंगों का त्योहार लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाएगा।
f95b57b1 23ff 41c2 91d7 5a26751030fd

उन्होंने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि राज्य में कोविड के मामलों में काफी कमी आई है और लोग दो वर्ष से अधिक समय के बाद रंगों के इस त्योहार को उत्साह के साथ मना पा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करेगा। इससे पूर्व,
139238c4 6110 4fe5 b9e2 9ef4da978ed4

इसे भी पढ़ें:  Shimla Visa Fraud: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, पुलिस ने महिला को चंडीगढ़ से दबोचा

मुख्यमंत्री ने राजभवन का दौरा किया और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को होली की शुभकामनाएं दीं।
होली पर्व के पावन अवसर पर आज राजभवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राजभवन में राज्यपाल को बधाई दी और इस मौके पर उन्होंने हर्बल होली भी खेली। पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, राज्य सरकार के अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राज्यपाल को होली मनाते हुए बधाई दी। इससे पूर्व, राज्यपाल ने राजभवन में कर्मचारियों के साथ भी यह उत्सव मनाया।
91b468eb cd78 432d a5ab 6fe0fa0d61e4

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now