Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने शिमला शहर में ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए 15 वाहनों को झण्डी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने शिमला शहर में ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए 15 वाहनों को झण्डी दिखाकर किया रवाना

शिमला|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला शहर के ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत खरीदे गए 15 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों से कचरे को निष्पादन क्षेत्र तक ले जाने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला को 34 वाहनों में से 15 वाहन प्राप्त हो गए हैं और शीघ्र ही शेष वाहन भी मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि कचरे के कुशल प्रबन्धन और ट्रैकिंग के लिए इन वाहनों में जीपीएस की सुविधा भी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह वाहन 5.44 करोड़ रुपये की लागत से खरीदें गए हैं। इन वाहनों को नगर निगम शिमला के विभिन्न वार्डों में तैनात किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कचरा संग्रहण वाहनों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डिब्बों में एकत्रित किया जाएगा। प्रत्येक वाहन में एक अलग से संग्रहण टैंक भी लगाया गया है।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक सुरेन्द्र शौरी, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौण्डल, उप-महापौर शैलेन्द्र चौहान, पार्षदगण, नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली भी उपस्थित थे।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now