Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

NPS एसोसिएशन ने शिमला में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बनाई रणनीति

न्यू पेंशन स्कीम एसोसिएशन

शिमला|
न्यू पेंशन स्कीम एसोसिएशन अब पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आक्रामक रूख अपनाने जा रहा है।एसोसिएशन ने 3 मार्च को विधानसभा का घेराव करने का एलान कर दिया। इस दौरान प्रदेश भर से एक लाख कर्मचारी विधानसभा के बाहर पहुंचेंगे और पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे। इसके अलावा 23 फरवरी को मंडी से पैदल यात्रा आरंभ होगी। इसको लेकर बुधवार को न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ जिला शिमला कार्यकारिणी की बैठक शिमला में आयोजित की गई। इस बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रणनीति तैयार की गई।

जिला शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे। तपोवन में भी कर्मचारियों ने विधानसभा का घेराव किया था। जिस पर सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही थी। कमेटी तो बना दी गई ,लेकिन आगे इसमे कुछ नहीं हुआ। 30 फीसदी कमेटी में एमपीएस के कर्मियों को लेने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक कोई शामिल नही किया गया।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: दर्दनाक सड़क हादसे ने ले ली, दो युवकों की जान , तीन गंभीर घायल

उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को सीएम के गृह जिले से पैदल यात्रा शुरू की जाएगी और 3 मार्च को लाखों कर्मी विधानसभा बजट सत्र का घेराव करेंगे। सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जाएगी। यदि फिर भी सरकार नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।सारे काम बंद रखे जाएंगे और सरकारी विभागों में तालेबंदी की जाएगी।

Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now