Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पानी की किल्लत को लेकर बीते 24 घंटे से धरने पर बैठे विधायक सिंघा, बड़ा आंदोलन करने का ऐलान

पानी की किल्लत को लेकर बीते 24 घंटे से धरने पर बैठे विधायक सिंघा, बड़ा आंदोलन करने का ऐलान

शिमला|
शिमला के ठियोग और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर विधायक राकेश सिंघा बीते 24 घंटे से लगातार धरने पर बैठे हैं। ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश सिंघा शुक्रवार सुबह 11 बजे से शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के कार्यालय में धरने पर बैठे हैं।

राकेश सिंघा का आरोप है कि जल प्रबंधन निगम पानी की सप्लाई करने में भेदभाव कर रहा है। राकेश सिंघा ने समस्या न सुलझने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। ठियोग के विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि ठियोग और कसुम्पटी में पानी देने को लेकर जल निगम को 20 दिन का समय दिया गया था, लेकिन निगम की ओर से इस बारे में कोई बात नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि वह बीते 24 घंटे से लगातार कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से जल आपूर्ति को लेकर कोई आश्वासन तक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन निगम शिमला शहर के लिए ठियोग की गिरी पेयजल परियोजना से पानी ला रहा है, लेकिन ठियोग के लोगों को ही पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

सिंघा ने कहा कि जल प्रबंधन निगम से केवल ढाई एमएलडी पानी की मांग की जा रही है। सरकार अपने चहेतों को मुख्य पाइप लाइन से पानी का कनेक्शन दे रही है और आम आदमी पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन निगम लिमिटेड अगर उनकी मांगे नहीं मानता है तो वे जल्द एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now