Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुरानी पेंशन हो बहाल, एक लाख कर्मी करेंगे विधानसभा के बाहर प्रदर्शन :- प्रदीप ठाकुर

पुरानी पेंशन हो बहाल, एक लाख कर्मी करेंगे विधानसभा के बाहर प्रदर्शन :- प्रदीप ठाकुर

शिमला|
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि घनाहटी से नंगे पांव पद यात्रा करने का फैसला किया गया है। यहां पर हमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए हवन भी किया और नंगे पांव अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। अभी मिली सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कमेटी गठन की बात कही है। हमें अब कोई कमेटी नहीं चाहिए। प्रदेश सरकार से एक ही मांग हम कर रहे है पुरानी पेंशन बहाली।

प्रदेश के कर्मचारियों को कई समय तक गुमराह करते रहे कि पुरानी पेंशन को केंद्र सरकार ही बहाल कर सकती है लेकिन राजस्थान सरकार ने ओ पी एस की घोषणा के बाद सरकारों का भंडा फोड़ कर दिया जो कर्मचारियों को कई सालों से गुमराह कर रहे थे। 3 मार्च को होने वाले प्रदर्शन में प्रदेश भर से 1 लाख कर्मचारी हिस्सा ले रहे है। तीन मार्च को कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए विधान सभा के बाहर रुकेंगे इसके साथ ही चार मार्च को बजट तक अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रदेश भर में कर्मचारियों को प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए रोका जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पदयात्रा 23 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च को विधान सभा में पहुंच रही है। तीन मार्च को सुबह 9 बजे टूटीकंडी बायपास से प्रदेश भर के कर्मचारी विधान सभा के लिए पदयात्रा करेंगे और फिर विधानसभा में एक लाख कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ज पूरी राष्ट्रीय टीम के साथ इस धरने में हिस्सा लेंगे।

आठवें दिन न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कार्यालय में किया पौधा रोपण
पदयात्रा के आठवें दिन न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कार्यालय घनाहटी के प्रांगण में पौधा रोपण किया गया। इस उद्देश्य यह था कि भविष्य में पौधे की याद ओल्ड पेंशन बहाली के आंदोलन को लेकर रहे। इसके अलावा घनाहटी से एक किलोमीटर दूर स्थित काली माता के मंदिर में हवन भी किया गया । ताकि पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन सफल हो सके । इस मौके पर कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now